सीएम योगी करेंगे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है। मुख्यमंत्री ने आज बाढ़ प्रभावित किसानों को 113 करोड़ रूपयें उनके खाते में हस्तांतरण किया। मा0 मुख्यमंत्री कल मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगभग 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है उसका उद्घाटन करेंगे तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद के 3000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।


सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,744 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.76 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,484 करोड के ऋण वितरण किया गया है।


सहगल ने ये भी बताया कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीद की समीक्षा की जा रही है और इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। उन्होंने कहा है कि संबधित जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह किसानों को धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर इस कार्य में लगे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। अब तक 1,78,141.43 मी0 टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में धान की खरीद 28,395.55 मी0टन की गयी थी।


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,57,696 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,36,03,679 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2402 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2581 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में अब तक कुल 4,27,937 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 92.25 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 29,131 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव मामलो में निरन्तर गिरावट हो रही है। होम आइसोलेशन में 13,679 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,60,186 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,46,507 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है।


उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2514 लोग ईलाज करा रहे है। प्रदेश में सर्विलांस द्वारा 4,29,476 टीम दिवस के माध्यम से 2,75,82,836 घरों के 13,58,49,066 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से 2674 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,56,746 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब लगभग प्रदेश के समस्त जनपद में एक्टिव केसों मे लगातार गिरावट आ रही है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें