श्री श्री सर्वजनिन दुर्गोत्सव में महाअष्ठमी पूजा धूम-धाम से मनाया गया

 



"या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥"


सीतापुर। कमेटी की ओर से पूजा का सिलसिला सुबह से ही विधी विधान से शुरू किया गया। पुरोहित गोपाल मुखर्जी अपने सहयोगी के साथ महाअष्ठमी पूजा, पुष्पांजलि, सन्धि पूजा पूर्ण किया। इसके बाद माँ का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।



या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रो उच्चारण से पूरा आंख अस्पताल परिसर गूँज रहा था। चारो तरफ भक्ति मई वातावरण के साथ महाष्ठमी पूजा में माँ के श्रृंगार के साथ धुप, नैवेध, सिंदूर, पुष्प, फल, इत्यादि वस्तुओ से श्रदलुओं ने अपनी पूजा प्राम्भ की। इसके बाद व्रत धारण किये हुए श्रद्धालुओं ने मा को पुष्पांजलि अर्पित की। माँ के भोग व प्रसाद वितरण का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। सायकाल की बेला में माँ दुर्गा की आरती पुरोहित गोपाल मुखर्जी ने पंचमुखी दीपक, कपूर से भरा दीपक, धूपची, जल से भरा हुआ शंख, तौलिया, हाथ वाला पंखा, रेशे वाला पंखा, पान व सुपाड़ी से आरती की।  



तत्पश्चात माँ को हलुवा, नारियल व विभिन्न प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाकर श्रदालुओ को वितरण किया गया। सन्धि पूजा में 108 दीप जलाकर महिलाओ ने पूर्ण की मनोकामना श्री श्री सर्वजनिन दुर्गोत्सव में सन्धि पूजा का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओ ने 108 कमल के पुष्प के साथ साथ दीपक जलाकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के की प्राथना की। इसके पूर्व पुरोहित की ओर से पूजन कर दीप प्रज्वलित कर संधि पूजन का प्रारम्भ किया। 108 दीप जलने से पूरा पंडाल प्रकाश मय हो गया। इस मौके पर महिलाओ में वंदना राय, नीता मुखर्जी, प्रियंका राय, नीता दास, श्यामली पोले, इला दत्ता, सुधा विश्वास, निधी चक्रवर्ती, मंजली मुखर्जी, प्रियंका विश्वास, अपर्णा दास राखी ने दीप जलाकर पूजा पूर्ण की।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें