थाना गोसाईंगंज टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


लखनऊ।  पुलिस उपायुक्त(दक्षिणी) रईस अख्तर के कुशल पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त(दक्षिणी) सुरेशचन्द्र रावत ब सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज डॉ0 अर्चना सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मारपीट एवं घर में आग लगाने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


वादिनी सूफिया बानो पुत्री मो0 अलीम निवासी केवली थाना नगराम लखनऊ के तहरीर पर थाना स्थानीय पर 
मारपीट तथा घर में आग लगाने के सम्बन्ध में पंजीकृत हुआ था जिसने नामित अभियुक्त अहमद अली पुत्र गरीबे
निवासी घुसकर थाना गोसाईगंज लखनऊ वांछित चल रहा था। मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार अभियुक्त
को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियुक्त अहमद अली पर मु0अ0सं0532/2020 धारा 323/504/506/325/436
भादवि गोसाईंगंज जनपद के तहत कार्यवाही की गयी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें