विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश के लिए प्रयोगशाला सहायक व वैज्ञानिक सहायक के रिक्त पदो की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी पूर्ण - अवनीश कुमार अवस्थी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा विज्ञापन संख्या-22-परीक्षा/2016 के अन्तर्गत विज्ञापित 14 विभागों के 32 प्रकार के कुल 641 पदों हेतु आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 14 विभागों के कुल रिक्त 641 पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के आधार पर 2226 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु अर्ह घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश के लिए प्रयोगशाला सहायक (भौतिक) के 11, प्रयोगशाला सहायक (रसायन) के 08, प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान) के 08, प्रयोगशाला सहायक (कम्प्यूटर फाॅरेंसिक) के 03, वैज्ञानिक सहायक (भौतिक) के 44, वैज्ञानिक सहायक (रसायन) के 40, वैज्ञानिक सहायक (जीव विज्ञान) के 40, वैज्ञानिक सहायक (कम्प्यूटर फाॅरेंसिक) के 05, रिक्त पदो पर चयन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण हो जायेगी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें