वित्तीय वर्ष 2020-21 में अब तक कुल 10,90,436 दिव्यांगजन लाभान्वित

लखनऊ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में दिव्यांगजनों को लाभाविन्त करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनायें संचालित है, जिससे दिव्यांगजनों को अपना जीवन स्तर उठाने में सहयोग मिल रहा है। ऐसे दिव्यांगजन जिनके जीवनयापन के लिए स्वयं का न तो कोई साधन है और न ही वे किसी प्रकार का परिश्रम कर सकते है, उनके भरण पोषण हेतु  दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा भरण पोषण अनुदान (दिव्यांग पेशन) योजना संचालित है। इस योजना के अन्तर्गत रूपये 500/- प्रति माह प्रति लाभार्थी की दर से अनुदान दिया जा रहा है।
 
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्राविधानित धनराशि रूपये 628.19 करोड़ से 10,64,814 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया हैं जिसमें 80,105 नवीन दिव्यांगजन सम्मिलित हैं। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्राविधानित धनराशि रूपये 621.02 करोड़ के सापेक्ष पेंशन की प्रथम त्रैमास किश्त से कुल रूपये 270.34 करोड़ व्यय कर कुल 10,90,436 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें