
लखनऊ। पुलिस आयुक्त महोदय महानगरीय क्षेत्र लखनऊ डी0के0 ठाकुर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त महोदय पूर्वी चारू निगम के निर्देशन तथा उप पुलिस आयुक्त पूर्वी अमित कुमार के निकट पर्वेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त विभ्रूतिखण्ड स्वतंत्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना चिनहट धनन्जय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मुखबिर ख़ास की सूचना के आधार पर उ0नि0 संदीप कुमार मिश्रा मय हमराही कर्म0 गण द्वारा डुडा कालोनी तिराहा आवास संघ के पास कच्चा रास्ता चिनहट लखनऊ से 01 नफर अभियुक्त दीन मोहम्मद पुत्र अली अख्तर नि0 उमराव हाता महानगर लखनऊ, उम्र करीब 26 बर्ष है को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 किलों 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।
अभियुक्त दीन मोहम्मद के विरुद्ध मु0अ0सं0-783/2020 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चिनहट लखनऊ के तहत अभियोग पंजीकृत कर उस पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।