ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिण्डोला को 551वें प्रकाश पर्व पर सजाया गया


लखनऊ। साहिब श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 551वाँ प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) पर शाम का विशेष दीवान श्री गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिण्डोला, लखनऊ सजाया गया। प्रातः से ही गुरुद्वारा साहिब में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों द्वारा वाहिगुरु के जाप करते सब्जी काटने की एवं प्रसादे (रोटी) पकाने की सेवा शुरु हुईं।



शाम का दीवान सांय 6.00 बजे से रहिरास साहिब के पाठ आरम्भ हुआ जो रात्रि 9.30 बजे तक चलेगा जिसमें हजूरी रागी भाई राजिन्दर सिंह शबद कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी एवं बीबी कौलां भलाई केन्द्र के सदस्यों ने गुरुनानक की बाणी का कीर्तन एवं नाम सिमरन-साधना करवाकर संगत को प्रभु भक्ति से जोड़ा।



लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने सभी को गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दी एवं सभी के उत्तम स्वास्थय की कामना की। शाम के दीवान की समाप्ति के उपरान्त गुरु का प्रसाद हरमिन्दर सिंह टीटू एवं हरविन्दरपाल सिंह नीटा की देखरेख में वितरित किया गया।



स्टेज सेक्रेट्ररी सतपाल सिंह मीत ने बताया कि शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कार्यक्रम 30 नवम्बर 2020 को प्रातः 6.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक चलेगा जिसमें गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रखे संगत के द्वारा किये गये सहज पाठ के दीवान हाल में सामूहिक रुप सेे समापन के उपरान्त गुरबाणी कीर्तन गुरु नानक के जीवन पर आधारित इतिहासिक कथा के कार्यक्रम होंगे। जिसमें मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी सुखदेव सिंह रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह एवं कथावाचक ज्ञानी हरविन्दर सिंह शिरकत करेंगे।



आकाशवाणी से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होगा। गुरु का प्रसाद भी श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा। प्रकाश पर्व को समर्पित संगत गुरबाणी कीर्तन का गायन करके प्रभु की आराधना करते प्रभात फेरी का समापन 30 नवम्बर 2020 को प्रातः 7.30 बोले सो निहाल के जैकारों के साथ गुरुद्वारा साहिब में होगा।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें