अनूप पांडेय को मिली पूर्वांचल प्रकोष्ठ की ज़िम्मेदारी


लखनऊ। पूर्वांचलियों के हितों और हक़ की लड़ाई लड़ने वाली 'पूर्वांचल पीपल्स पार्टी' का गुरूवार को आम आदमी पार्टी में विलय हो गया।


आम आदमी पार्टी के गोमती नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्वांचल पीपल्स पार्टी के नेता अनूप पांडेय ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए अपनी पार्टी का विलय किया।


इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय ने सभी नए लोगो का अभिनन्दन करते हुए कहा कि ये पूर्वांचल पीपल्स पार्टी ने ये फैसला दिल्ली के विकास मॉडल से और केजरीवाल सरकार की पूर्वांचल वासियों के लिए लागू की गई तमाम लाभकारी योजनाओं से प्रभावित हो कर किया है।


पार्टी में नए लोगों के जॉइन करने पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि  यह कोई एक दिन में लिया फैसला नहीं है। इसकी विस्तृत बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया।  


पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनूप पांडेय को सौपते हुए प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में जहां भी पूर्वांचल के लोग रहते हैं वहाँ संगठन विस्तार किया जाएगा। यूपी के पूर्वांचल के मतदाता दूसरे प्रांतों के शहरों में हैं, उनसे संपर्क करके उन्हे आम आदमी पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे।


पूर्वांचल पीपल्स पार्टी के अनूप पांडेय ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा की पूर्वांचलियों को 2 वक्त की रोटी नसीब हो इसलिए संघर्ष की शुरुआत की थी। सत्ता मैली हो चुकी है, इसे धोने की जरूरत है। देश के नौजवानों के चेहरे पर मुस्कान, किसान मजदूरों की बात करने के लिए, महिलाओं को बचाने के लिए सिर्फ एक रास्ता है आम आदमी पार्टी। आम आदमी की बात आम आदमी पार्टी कर रही है।” पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी के लिए आम आदमी पार्टी काम करेगी। 


शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कुमार, हितेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव, संजय कुमार गौतम लखनऊ मंडल अध्यक्ष, प्रियंका दुबे नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा लखनऊ, चंचल कुमार एडवोकेट प्रदेश सचिव, नरेंद्र कुमार प्रदेश कार्यसमिति शिव सेना, विवेक पांडेय एडवोकेट और प्रदेश कार्यसमिति शिव सेना, अनिल कुमार गौतम प्रदेश कार्यसमिति शिव सेना, आमिर हुसैन जैदी प्रदेश कार्यसमिति शिव सेना, नीतीश मौर्य जिला महा सचिव शिव सेना लखनऊ, राम नरेश नगर अध्यक्ष ऑटो रिक्शा यूनियन लखनऊ, अमन प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष लखनऊ पश्चिम शिवसेना, अनवर अली नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लखनऊ शिव सेना आदि ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।


Popular posts from this blog

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव!

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।