अवैध असलहा और चरस-गाँजा के साथ 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस आयुक्त व संयुक्त पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उप आयुक्त चारू निगम व अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी जोन अमित कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के निर्देशन में थाना गोमती नगर पुलिस टीम द्वारा लगभग 05 कि0ग्रा0 अवैध गाँजा व 47 ग्राम अवैध चरस व 03 अदद अवैध असलहा व 49 अदद जिन्दा कारतूस व 05 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद अवैध गुप्ती के साथ अभियुक्त कृपा नारायण कुशवाहा उर्फ शेरु व शारुख हुसैन को सहारा ओवर ब्रिज के पास विपुलखण्ड गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों पर मु0अ0सं0-929/2020,930/2020,931/2020,932/2020,933/2020 NDPS Act धारा एवं धारा 8/20,8/21,3/25,4/25 बनाम कृपा नारायण कुशवाहा उर्फ़ शेरू एवं शारुख हुसैन पर अभियोग पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें