भारत में पिछले आठ दिनों से कोविड-19 के सक्रिय मामलों में आयी भारी कमी


भारत में लगातार आठ दिनों तक कोविड-19 के 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में, भारत में केवल 41,100 व्यक्ति कोविडसे संक्रमित पाए गए। हर दिन सामने आने वाले नये मामले आखिरी बार सात नवंबर को 50,000 से ज्यादा थे। विभिन्न जनसंख्या समूहों के बीच कोविडउपयुक्त व्यवहार के सफल प्रसार के अलावा, यह प्रवृत्ति व्यापक महत्व रखती है क्योंकि यूरोप और अमेरिका के कई देशों में हर दिन के कोविड मामलों की संख्या में अब भी वृद्धि देखी जा रही है।



पिछले 24 घंटों मेंभारत में 42,156 नये लोग उपचार के बाद ठीक हुए हैं जिसके कारण कोविड के सक्रिय मामलों में और कमी आयी है। भारत में कोविड के 4,79,216 सक्रिय मामले, देश के कुल संक्रमित मामलों का केवल 5.44 प्रतिशत है।15 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोविड के मामलों का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से कम (6,387) है।



हर 24 घंटे के चक्र में कोविड बीमारी से उबरने वालों की संख्या नये मामलों से ज्यादा है जिससे रिकवरी दर बेहतर होकर आज 93.09 प्रतिशत हो गयी है। कोविड से अब तक कुल 82,05,728 लोग ठीक चुके हैं। कोविड से उबरने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की खाई वर्तमान में लगातार बढ़ रही है, यह इस समय 77,26,512 है। कोविड से उबरने के 79.91 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं। 7,117 लोगों के कोविड से उबरने के साथ दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग कोविड से उबरे हैं। केरल में यह संख्या 6,793 जबकि पश्चिम बंगाल में 4,479 है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें