चोरी की 06 मोटरसाइकिल के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार


लखनऊ।
सहायक पुलिस आयुक्त, आलमबाग दिलीप कुमार सिंह के कुशल पवेंक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपराधियों के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा मुखबिर ख़ास की सूचना के आधार पर फतेहअली चौराहा बहद बीट फतेहअली थाना आलमबाग में दिलनवाज उर्फ अली खान सोनू पठान पुत्र नजीमुद्दीन नि0 61/79 हाता ख्वाजा गौहार थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चोरी को 06 अदद दोपहिया वाहन की बरामदगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना आलमबाग पर मु0अ0सं0 297/20 धारा 41/411/420/414 भादवि0 का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त के पास से 06 अदद दोपहिया वाहन की बरामद किये गए है जिनमे मो0सा0 नम्बर UP32 HA 6532 सम्बंधित मु0अ0सं0 496/20 धारा 379 भादवि0, थाना कृष्णानगर, स्कूटी नम्बर UP32 EM 8649 संबंधित मु0अ0सं0 513/20 धारा 379 भादवि0, थाना कृष्णानगर, स्कूटी नम्बर UP32 GJ 2450 सम्बंधित मु0अ0सं0 504/20 धारा 379 भादवि0, थाना कृष्णानगर, स्कूटी नम्बर UP32 JT 6798 संबंधित मु0अ0सं0 307/20 धारा 379 भादवि0 थाना नाका, स्कूटी नम्बर UP32 JT 6798 संबंधित मु0अ0सं0 307/20 धारा 379 भादवि0 थाना नाका, स्कूटी नम्बर UP32 CB 1505 संबंधित मु0अ0सं0 295/20 धारा 379 भादवि0 थाना आलमबाग, स्कूटी नम्बर UP32 LC 0654 के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें