दैनिक मृत्यु दर में 8 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों का 71% योगदान


पिछले 24 घंटों में मृत्यु के 496 मामलों में से 70.97 प्रतिशत मामला आठ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों यानी दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से सामने आया है। 89 मौतों के साथ दिल्ली में सबसे अधिक नई मौत हुई हैं। महाराष्ट्र में 88 लोगों की मौत हुई है जबकि पश्चिम बंगाल में 52 लोगों की मौत हुई है। 22 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर का मामला राष्ट्रीय औसत से कम है।


भारत में सक्रिय मामले आज 4,53,956 है। भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 4.83 प्रतिशत सक्रिय मामला है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 41,810 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में कुल ठीक होने वाले मामले की संख्या 88 लाख (8,802,267) को पार कर गया है। राष्ट्रीय रिकवरी दर आज 93.71 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 42,298 रिकवरी दर्ज की गई है। रिकवरी के नए मामलों में 68.73 प्रतिशत मामला 8 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें