दैनिक नए मामलों में 69% का योगदान 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से हो रहा है


भारत में सक्रिय मामलों की संख्या आज 4,54,940 रही है। भारत के कुल पुष्टि वाले मामलों में सक्रिय मामलों का वर्तमान योगदान 4.87% है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 41,322 नए मामलों की पुष्टि कि गई है। दैनिक नए मामलों के 69.04% का योगदान आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात् महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है।


प्रति दस लाख आबादी पर जांच ने आज 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच की स्थिति 100,159.7 है। पिछले 24 घंटों में की गई 11,57,605 जांच के साथ, संचयी जांच 13.82 करोड़ (13,82,20,354) है। जांच के मामलें में निरंतर की जा रही प्रगति ने कुल मामलों के तेजी से सामने आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


देश में 1175 सरकारी प्रयोगशालाओं और 986 निजी प्रयोगशालाओं सहित 2,161 जांच प्रयोगशालाओं के साथ, दैनिक जांच क्षमता में पर्याप्त रूप से वृद्धि हुई है। भारत में स्वस्थ हुए कुल मामलें 87.59 लाख (8,759,969) हैं। स्वस्थ मामलों की राष्ट्रीय दर आज 93.68% है। देश में पिछले 24 घंटों में 41,452 रोगी स्वस्थ हुए।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें