जनता को जिम्मेदार ठहराना ये एक तानाशाह सरकार की पहचान है: संजय सिंह


लखनऊ। बुधवार को गोमती नगर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता के दौरान शिया धर्मगुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि डॉ. कल्बे सादिक की पहचान आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देते शिया धर्म गुरु के रूप में रही है। उन्होंने शिक्षा को भी बढ़ावा दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


उन्होंने कहा आज इस दुखद घटना की वजह से हमने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। कल हुई घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि योगी के राज में लोकतंत्र नहीं बची है। जायज मुद्दों को लेकर यदि कोई आवाज उठता है तो उसे योगी आदित्यनाथ जेल में डलवा देते है। आखिर योगी बताये की उत्तर में लोकतंत्र का राज है, तानाशाह का राज है या आपातकाल का राज है? 


उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में बच्चियों व महिलाओं के साथ रेप की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में मुजफ्फरनगर में 9वीं की एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर खुद को जला कर आत्महत्या कर ली। पूरे प्रदेश में आज बच्चियां व महिलाएं न्याय ना मिलने पर आत्महत्या करने को मजबूर हो रही है। यदि बेटियों के लिए कोई आवाज उठता है तो उसे योगी की पुलिस अपमानित कर जेल में डाल देती है। 


उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश से आम आदमी पार्टी की सह प्रभारी ब्रिजकुमारी के साथ कल हुए प्रदर्शन के दौरान एक दरोगा ने उनके साथ धक्का मुक्की व गालीगलौज कर की। मैं योगी आदित्यनाथ सूचित करना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी मुद्दों को लेकर चरण बद्ध तरीके से सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगी और आपको चुनौती है कि मुझपे जितने मुकदमे दर्ज कराना चाहते है करा लीजिये। 


उन्होंने कहा योगी को लगा कि मुझपे उनके झूठे मुकदमे का कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने छात्र शक्ति का प्रदर्शन कर रहे नौजवानों और बेरोजगारों से इतना घबरा गए कि CYSS के प्रदेश अध्यक्ष वँशराज दुबे, पार्टी उपाध्यक्ष इमरान लखिफ, प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव, लखनऊ युवा जिलाध्यक्ष ललित बाल्मीकि, बीकेटी के विधानसभा अध्यक्ष पंकज यादव को गिरफ्तार करवा दिया। 


उन्होंने कहा कल जिस प्रकार महिलाओं के हित के लिए महिला विंग की अध्यक्ष नीलम यादव और तमाम महिला विंग की साथी लड़ती रही उसके लिए मैं आम आदमी पार्टी के महिला शक्ति के कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करना चाहता हूं। बेटियों की सुरक्षा के लिए शान्तिपूर्ण प्रदर्शन करना योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराध है। 


उन्होंने कहा कल आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई थी और आज जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई है। इस दौरान सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया है कि हर जिले सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 


उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिला व संगठन की समीक्षा हुई। कई जगहों पर हम अपने जिला व प्रदेश स्तर संगठन में फेरबदल करेंगे। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी जिला पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। सभी जिलों में एक फॉर्म जारी किया जाएगा और जो व्यक्ति चुनाव लड़ेगा उसकी जानकारी इस फॉर्म में भरी जाएगी। 


किसानों के मुद्दों पर, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर, बढ़ती हुई बेरोजगारी को लेकर, शिक्षा मित्र, ग्राम विकास अधिकारी, दरोगा भर्ती, आंगनबाड़ी भर्ती, बिजली स्मार्ट मीटर जो मिल्खा सिंह से तेज भाग रहा है, और 30 प्रतिशत ज्यादा बिल जनता से वसूला गया है उसे ब्याज समेत वापस करें योगी सरकार, उच्च शिक्षा, फीस बढोतरी इन सभी मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। इसके अलावा आज बहुत सारे सभी आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। संजय सिंह ने सभी साथियों का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत किया। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें