कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ज्योति पर्व ‘‘दीपावली’’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ज्योति पर्व ‘‘दीपावली’’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली का यह पवित्र पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होने कहा कि दीपावली के इस पर्व पर हम सभी को समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और आपसी भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लेना चाहिए।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें