कार्यकर्ता संगठन के नीव की तरह कार्य करते है: भरत त्रिपाठी


सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी नगर 2 के कार्यकर्ताओ द्वारा नगर के विश्वम्भर कालेज सभागार में मतदाता एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथी में पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी उपस्थित रहे। सम्मेलन के शुभारम्भ में मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, नगर महामंत्री अनीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, नगर मंत्री संदीप अवस्थी, पंकज अवस्थी आकाश राय ने सभी अतिथियो का माल्यापर्ण करके स्वागत किया।



सभा को सम्बोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कार्यकर्ता संगठन के नीव की तरह कार्य करते है, सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर संगठन के प्रत्यासी के लिए मतदाताओं से संवाद करके उनके मत की मांग करनी होगी तभी विजय का तिरंगा फैलेगा। अंत में मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें