कल्बे सादिक हिन्दू-मुस्लिम एकता के अग्रदूत थे: अखिलेश यादव


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज यूनिटी कालेज जाकर मरहूम जनाब कल्बे सादिक साहब को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारीजनों से मिलकर हार्दिक संवेदना जताई।


इस मौके पर जनाब सादिक साहब के बेटे, दामाद तथा पौत्रों के अतिरिक्त कालेज स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने जनाब कल्बे सादिक को हिन्दू-मुस्लिम एकता का अग्रदूत बताते हुए कहा कि सामाजिक सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जाएगा। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उन्होंने प्रशंसनीय काम किया। दीनी तालीम के साथ आधुनिक और वैज्ञानिक शिक्षा पर विशेष बल देते थे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें