कृषकों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर कार्यों में अनियमितता बरतने वाले पर तत्काल कार्यवाही की जाये: धन्नी सिंह


 

लखनऊ। सम्भाग में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं अनियमितता बरतने की दशा में 31 एफ0आई0आर0, 06 निलम्बन, 04 विभागीय कार्यवाही व 09 को प्रतिकूल प्रविष्टि राइस मिलों का सतत् निरीक्षण किया जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि क्रय केन्द्रों से सम्बद्ध चावल मिलों को विभिन्न क्रय एजेन्सियों के धान क्रय केन्द्रों से प्राप्त हो रहे धान का पृथक-पृथक चट्टा लगा हो और धान की प्राप्ति तथा कुटाई से सम्बन्धित अद्यतन विवरण प्रत्येक मिल पर उपलब्ध हो। शासन के मन्शानुरूप कृषकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा अनियमितता की दृष्टि में तत्काल कठोर कार्यवाही की जाये तथा पारदर्शी ढंग से धान क्रय हो और कृषकों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाये।


 

यह निर्देश उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ ‘‘धुन्नी सिंह‘‘ ने आज यहां लखनऊ मण्डल की धान खरीद वर्ष 2020-21 एवं अन्य विभागीय कार्याें के संबंध में हुई समीक्षा बैठक में दिए। लखनऊ मण्डल में स्वयं सहायता समूह को दुकान आवंटन किये जाने के संबंध में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि लखनऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों में स्वयं सहायता समूह को 64 उचित दर दुकानों का आवंटन किया गया है। इसके अतिरिक्त 168 अन्य उचित दर दुकानों की नियुक्ति 01 अप्रैल 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक की गयी है।

 

आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी श्रमिकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने के बारे में अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों में आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत कुल 64,342 लाभार्थियों को, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित नहीं थे, को चिन्हित कर योजना का लाभ दिलाया गया। इसके साथ ही प्रवासी श्रमिकों से, जो पूर्व से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित थे, उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत खाद्यान्न दिलाया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें