नवनिर्वाचित विधायक लकी यादव ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव से की मुलाकात


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मल्हनी (जौनपुर) विधानसभा उपचुनाव में विजयी लकी यादव ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। लकी यादव ने अखिलेश यादव को जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती भी खिलाई।


अखिलेश यादव ने लकी यादव को जनता की सेवा करते रहने को कहा तभी वे 2022 के चुनाव में ज्यादा मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों के कल्याण की नीतियों पर चलती है। भाजपा नफरत और समाज को बांटने का काम करती है। समाजवादियों को उनसे सजग रहना है और उनकी साजिशों का जनता के बीच पर्दाफाश करना है। उन्होंने जौनपुर मल्हनी क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद दिया।


लकी यादव पारसनाथ यादव के पुत्र हैं। पारसनाथ जौनपुर जनपद के कद्दावर समाजवादी नेता थे। वे राज्य विधानसभा के 7 बार विधायक, 3 बार मंत्री और दो बार लोकसभा सांसद रहे थे। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें