निशीथ गोयल ने संभाला सीमा शुल्क (निवारण) प्रक्षेत्र, पटना के मुख्य आयुक्त का पदभार

निशीथ गोयल, 1988 बैच के भा० रा० से० अधिकारी, ने सीमा शुल्क (निवारण) प्रक्षेत्र, पटना के मुख्य आयुक्त का पदभार ग्रहण किया | इस मौके पर सीमा शुल्क (निवारण) पटना के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने पुष्प-गुच्छ देकर उनका स्वागत किया | श्री गोयल एक अभियंता एवं विधि-शास्त्र से स्नातक हैं | सीमा शुल्क (निवारण) प्रक्षेत्र, पटना में पदभार ग्रहण से पूर्व ये केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, रांची प्रक्षेत्र, पटना में मुख्य आयुक्त के रूप में पदस्थापित थे | उन्हें भारतवर्ष के भिन्न – भिन्न स्थानों पर सीमा शुल्क में विभिन्न पदों पर 30 वर्षों का कार्यानुभव के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ भी कार्य का अनुभव है | ये एक कर्मठ एवं सक्षम अधिकारी है जिन्हें त्वरित निर्णय लेने के लिये जाना जाता है | पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने पुरे प्रक्षेत्र के कार्यप्रणाली कि समीक्षा की तथा भारत-नेपाल सीमा के रास्ते संभावित तस्करी को रोकने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये | स्थल सीमा सदन (एल० सी० एस०)/ एकीकृत जाँच चौकी (आइ० सी० पी०)/ अन्तेर्देशीय कंटेनर डिपो (आइ० सी० डी०) के कार्य समीक्षा के दौरान उन्होंने बाधा मुक्त व्यापार यथा आयात – निर्यात पर विशेष जोर दिया | सीमा शुल्क (निवारण) प्रक्षेत्र, पटना का अधिकारक्षेत्र बिहार, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड राज्यों तक फैला है |


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें