पार्टी के सदस्य ने अखिलेश यादव को गौतमबुद्ध की प्रतिमा उपहार स्वरुप भेंट की


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज कानपुर नगर के युवा वैज्ञानिक  जितेन्द्र यादव पुत्र नारायण सिंह यादव ने भेंट की और उन्होंने अपने प्रस्तावित प्रोजेक्ट की चर्चा की। वे अपनी परियोजना पर काम कर रहे हैं।



इनके अतिरिक्त आज सिसवा बाजार, महाराजगंज से आए साइकिल यात्री धर्मेन्द्र यादव, परमीत यादव, मनीष यादव, धीरज यादव तथा जितेन्द्र कुमार दोहरे भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। धर्मेन्द्र यादव पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड 05 और परमजीत यादव राष्ट्रीय यादव संघ के महाराजगंज में जिलाध्यक्ष हैं। मनीष यादव पार्टी के सक्रिय सदस्य है जबकि धीरज यादव बिरहा गायक है। औरैया के जितेन्द्र कुमार दोहरे ने अखिलेश यादव को गौतमबुद्ध की एक प्रतिमा भेंट की।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें