राज्यपाल दीपावली पर 10.00 बजे से 12.00 बजे तक गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से राजभवन में करेंगी भेंट


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है।


राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि वैभव और प्रकाश का प्रतीक पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है, जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा है कि यह दीपावली पर्व समाज में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाये ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।


श्रीमती पटेल ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ एवं निरोगमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में सावधान और सतर्क रहें, भीड़भाड़ से बचें तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए दीपावली पर्व का आनन्द लें।


राज्यपाल दीपावली पर्व पर राजभवन में 14 नवम्बर, 2020 को पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः00 बजे तक गणमान्य नागरिकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट करेंगी।  


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें