उत्तर प्रदेश के नौजवानों को नालायक समझती है योगी सरकार - वँशराज दुबे


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार वर्ष 2017 में युवाओं से रोजगार देने का दावा किया था। उन्होंने सत्ता में आने से पहले कहा था कि सत्ता में आने के 90 दिन के अंदर उत्तर प्रदेश में जो भर्तियां रुकी पड़ी है उन्हें भरने का काम करेगी, लेकिन ये सिर्फ चुनावी जुमला ही बन कर रहा गया। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के छात्र विंग के अध्यक्ष वँशराज दुबे नहीं गोमती नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा। 


उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नौजवानों को नालायक समझते है। योगी ने सत्ता में आने के बाद एक बयान दिया था कि उत्तर प्रदेश में नौकरियां तो बहुत है लेकिन उत्तर प्रदेश का नौजवान नौकरियों के लायक नहीं है। आज उत्तर प्रदेश का भ्रष्टाचार से जो खजाना खाली हुआ है उसको भरने के लिए योगी आदित्यनाथ जी बेरोजगारों के मां-बाप की कमाई को लूटने का काम करना है।


उन्होंने योगी सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नौजवानों व बेरोजगारों को गुमराह किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 21 सितंबर 2020 को एक ट्वीट जारी किया गया, जिसमें बताया जा रहे हैं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 16708 भर्तियां की गई है। जबकि सच्चाई यह है कि योगी जी ने 2017 से लेकर अब तक यानी साढे़ 3 सालों में अब तक से 12 भर्तियां निकाली है। उन 12 भर्तियों में अभी तक कोई भर्ती क्लियर नहीं हुई है।भर्तियों में हुई भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 2017 से लेकर 2020 तक भर्ती निकाली 12 कुल,  कुल पद 11022 और फॉर्म भरे गए लगभग 51 लाख। उन अभ्यार्थियों के फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा देने तक का खर्चा प्रति नौजवान यदि 2000 रुपये खर्चा जोड़ा जाए तो मोटा मोटा लगभग 10 अरब 20 करोड़ होते हैं और नियुक्तियां जीरो हुई। इतना पैसा लूटा है योगी सरकार ने कि इस पैसे से 11000 लोग जिंदगी भर बैठ कर खा सकते हैं।


साल 2018 में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) में 2953 पदों के लिए भर्तियां निकली गई थी। लगभग 14 लाख बच्चों ने इसका फॉर्म भरा। 9-10 लाख बच्चों ने इसकी परीक्षाएं दी, 185 रुपये प्रति  छात्र फीस लेकिन चयनित होकर भी दर-दर भटक रहेे है छात्र। सोशल मीडिया व अन्य तरीके से नौजवान गुहार लगा रहे हैं। पुलिस विभाग में दो भर्ती आई थी कुल 91 हजार भर्तियां थी जिसमें जिसमें 48 लाख नौजवानों ने फॉर्म भरा था और फिर लगभग एक अरब 92 करोड़ नौजवानों ने फीस भरी। योगी जी बड़े बड़े चैनलों पर कहते हैं हमने नौजवानों को बहुत रोजगार दे दिया।साल 2019 में जेल वार्डन के लिए 5805 भर्तियां निकाली, फॉर्म भरे गए लगभग 6 लाख, 400 रुपये प्रति छात्र फीस, लगभग 24 करोड़ रुपये सरकार खाते में गए और आज तक वो भर्ती सफल नहीं हुई। 


उन्होंने कहा कि देश अभिभावक जिसने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था आखिर वो इस मुद्दे पर चुप क्यों बैठे है? उन्होंने सरकार से आज तक एक भी सवाल क्यों नहीं किया? उत्तर प्रदेश के नौजवानों के कंधे पर बैठकर योगी आदित्यनाथ जी सत्ता के शिखर पर पहुंचे हुए हैं लेकिन आज उन नौजवानों को ठगने का काम कर रही है। फॉर्म भरने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें