पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा सर्किल आलमबाग पर किया गया अर्दली रुम

लखनऊ।  पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा सर्किल आलमबाग पर थाना आलमबाग व थाना मानकनगर में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान उन्होंने लम्बित एवं आंशिक विवेचनाओ, लम्बित पुनर्विवेचनाओ, राजपत्रित अधिकारियों, थानों व अन्य शाखाओं में लम्बित विवेचनाओं, थानों में मालों के जल्द से जल्द निस्तारण, थाने पर प्राप्त एन0बी0ड्ब्लू0, कुर्की एवं वारण्ट वसूल जुर्माना की तामीलो पर एवं थानो पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की जांच एवं उनके निस्तारण इत्यादि बिन्दुओं पर अधिक जोर दिया।


इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय ने ठण्ड के मौसम में चोरी, नकबजनी की घटनाओं की संभावित वृद्धि के दृष्टिगत गस्त बढाने तथा दो पहिया, चार पहिया पीआरवी वाहनों का रुट नये तरीके से निर्धारित कर इन अपराधों की रोकथाम हेतु उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

अर्दली रुम के दौरान,अपर पुलिस उपायुक्त मध्य व सहायक पुलिस आयुक्त आलमबाग भी मौजूद रहें जिन्हे पुलिस आयुक्त  द्वारा लम्बित विवेचनाओं के पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें