केशव प्रसाद मौर्य ने 01अरब 04 करोड़ रू0 से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज रायबरेली जनपद के विधानसभा बछरावा के ब्लाक शिवगढ़  के ग्राम ओसाह प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में लोक निर्माण विभाग की।

01अरब 04 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। जनपद में विभिन्न सम्पर्क मांर्ग, नव निर्माण कार्य, सीसी रोड कार्य, थानों में हास्टल/बैरक/विवचेना कक्ष का निर्माण, आर0सी0सी0 लघु सेतु का निर्माण आदि परियोजनाओं के कार्यो का शिलान्यास व जनपद के विभिन्न सम्पर्क मार्गो का लोकार्पण शामिल है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की हितैषी है ,जो सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास मूलमंत्र को लेकर सभी के सुख समृद्धि विकास के साथ ही प्रदेश के चहुंमुखी विकास की ओर बढ़ रही है। कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर देश के 9 करोड किसानों को 18 हजार करोड़ हस्तान्तरित कर किसानों के चेहरों पर खुशी लाई है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें