चोरी की गयी भैंसो समेत 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 

कानपुर देहात  थाना बरौर पुलिस द्वारा चोरी की गयी भैंसो समेत 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद कानपुर देहात के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक का0दे0 के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी डेरापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बरौर मय हमराह पुलिसबल के ग्राम अंगदपुर से ग्राम थनवापुर की तरफ जा रहे थे तभी एक बोलेरो पिकअप नं0 यूपी 73 ए 6871 आती दिखी ड्राइवर द्वारा पुलिसबल देखकर वापस मुडकर भागने लगा जिसको पुलिसबल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड लिया गया।

पूॅछताछ करने पर अभियुक्तगण अजय कुमार मौर्या पुत्र गंगाप्रसाद मौर्या नि0 कुरई थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी एवं अरमान पुत्र शाबिर नि0 नंगापुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात द्वारा बताया गया कि 08.12.2020 की रात्रि को 02 भैंसे हम लोगो ने ग्राम थनवापुर से चोरी की थी। मौका पाकर हम इन्हे इटावा मण्डी बेंचने हेतु जा रहे थे तभी पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

अभियुक्तगणों के पास से 01 अदद पिकअप नं0 यूपी 73 ए 6871, 02 राशि भैंस, 02 अदद मोबाईल एवं 330 रूपये नगद बरामद किये गए। अभियुक्तों पर थाना सम्बंधित मु0अ0सं0 140/20 धारा 379/411 भ0द0वि0 के तहत आवश्यक कार्यवाही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें