नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त 12 घंटे के भीतर पहुँचा पुलिस हिरासत में

 

लखनऊ। पुलिस आयुक्त व संयुक्त पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपआयुक्त व अपर पुलिस उपआयुक्त पूर्वी जोन एस0एम0 कासिम आब्दी व सहायक पुलिस आयुक्त गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के निर्देशन में थाना गोमती नगर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी/अभियुक्त धीरज यादव को ग्राम ग्वारी विकासखण्ड गोमतीनगर, लखनऊ के पास से गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई।

वादी मुकदमा की लिखित तहरीर बाबत वादी की नाबालिग बहन के साथ अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर थाना गोमतीनगर लखनऊ पर मु0अ0सं0 997/2020 धारा 323/376/504/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम तन्नू उर्फ धीरज यादव व उसके अन्य दोस्तो पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें