भारत में पिछले 13 दिनों से लगातार 30,000 से कम दैनिक मामले किए गए दर्ज

दैनिक नये मामलों के साथ रिकवरी में तेज वृद्धि का परिणाम सक्रिय मामलों में निरंतर कमी तथा निम्न मृत्यु दर के रूप में आया है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 97.5 लाख (97,40,108) के करीब पहुंच गई है। भारत की कुल रिकवरी विश्व में सर्वाधिक है

बढ़ती रिकवरी से आज रिकवरी दर भी सुधर कर 95.78 प्रतिशत तक पहुंच गई। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले 2,81,667 हैं जो भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 2.77 प्रतिशत है। दैनिक नये मामले पिछले 13 दिनों से 30,000 से कम रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 22,273 नये मामले दर्ज किए गए।

पिछले 29 दिनों से देश में रोजाना स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या दैनिक नये मामलों की तुलना में अधिक रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 22,274 मामलों की रिकवरी हुई तथा उन्हें डिस्चार्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान 251 मौतें दर्ज की गई हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव