सक्रिय मामलों की संख्‍या में गिरावट का रुख जारी, 161 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर हुई 3.03 लाख



भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर आज 3.03 लाख (3,03,639) हो गई है। यह संख्‍या 161 दिनों में सबसे कम है। 13 जुलाई 2020 को सक्रिय मामलों की कुल संख्‍या 3,01,609 थी। भारत में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 3.02 प्रतिशत है। नये मरीजों के ठीक होने से कुल सक्रिय मामलों में 1,705 की गिरावट दर्ज हुई है।

पिछले 24दिनों में दैनिक नई रिकवरी दर्ज हुए नये मामलों से अधिक चल रही है। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की संख्‍या 24,337 रही है, जबकि इसी दौरान 25,709 मरीज ठीक हुए हैं और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दी गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या में बढ़ोतरी होने से आज रिकवरी दर बेहतर होकर 95.53 प्रतिशत हो गई है।

कुल 9,606,111 मरीज ठीक हुए हैं। यह संख्‍या वैश्विक रूप से सबसे अधिक है। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों में अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह 93,02,472 पर पहुंच गया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें