भारतीय पुलिस सेवा के 23 अधिकारियों को दी गयी प्रोन्नति

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में भारतीय पुलिस सेवा (उत्तर प्रदेश संवर्ग) के 23 अधिकारियों को आज प्रोन्नति प्रदान की गई है। प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में 6 पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक, 8 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस उप महानिरीक्षक व 9 पुलिस अधीक्षकों को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। 

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों के नाम क्रमशः मोदक राजेश, डी0 राव, विनय कुमार यादव, हीरा लाल, शिव शंकर सिंह, डा0 राकेश सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार, रवि शंकर छवि, प्रतिभा अम्बेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार-।।।, अनिल कुमार सिंह, सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभा राज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव रमेश को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड अनुमन्य किया गया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव