अखिलेश यादव ने समाजवादी नेता राजनारायण की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की


लखनऊ समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ में आज समाजवादी नेता राजनारायण की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण किया।

अखिलेश यादव ने राजनारायण को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी का पूरा जीवन अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करते बीता। जीवन भर वे गरीबों, किसानों, नौजवानों, वंचितो, दलितो के हक और सम्मान के लिए आवाज बुलंद करते रहे। जनहित के मुद्दों पर वे आगे बढ़कर मोर्चा सम्हालते थे।

यादव ने कहा कि लोकतंत्र के प्रखर समर्थक राजनारायण ने हमेशा सत्ता के अहंकार को चुनौती दी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पराजित कर उन्होंने लोकतंत्र का नया इतिहास रचा था। जनता पार्टी की सरकार में केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री रहते उन्होंने गांव-गरीब तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी। वे जन्मजात विद्रोही थे। जातीयता, साम्प्रदायिकता के खिलाफ थे। समाजवादी आंदोलन में उन्हें डाॅ0 राममनोहर लोहिया के कर्मपक्ष का प्रतिनिधि माना जाता है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव