राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की 56वीं पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की 56वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री गुप्त ने ‘भारत-भारती‘ के माध्यम से पराधीन भारत में राष्ट्रीयता की भावना को जगाने का काम किया था। उन्हें राष्ट्रकवि का सम्मान जनता ने दिया था।

मैथिली शरण गुप्त का जन्म झाँसी के चिरगांव में 03 अगस्त 1886 में हुआ था। 12 दिसम्बर 1964 को उनका निधन हुआ था। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था तथा वे संसद सदस्य भी रहे। अखिलेश यादव को इस अवसर पर महोबा के ऋषभ गुप्ता ने राष्ट्रकवि का चित्र भेंट किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें