पिछले 7 दिनों में दैनिक नए मामलों से दैनिक रिकवरी अधिक

भारत के सक्रिय मामले 4.44 प्रतिशत से गिरकर आज 4.35 प्रतिशत हो गये। पिछले 7 दिनों के ट्रेंड के साथ, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक नए मामलों की तुलना में अधिक दैनिक रिकवरी हुई है। दैनिक मामलों की तुलना में अधिक दैनिक रिकवरी के ट्रेंड के कारण भारत के सक्रिय मामलों में लगातार संकुचन हुआ है जो वर्तमान में 4,16,082 है।

भारत में 36,595 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए हैं और उसी समयावधि में 42,916 नई रिकवरी दर्ज की गई है। नई रिकवरी और नये मामलों के बीच 6,321 अंतर रहने के कारण पिछले 24 घंटे में कुल सक्रिय मामले में 6,861 की गिरावट आई है।

रिकवरी दर आज बढ़कर 94.2 प्रतिशत हो गई है। कुल रिकवर मामले 90,16,289 हैं। रिकवर मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और धीरे-धीरे 86,00,207 पर आ गया है। रिकवर नए मामलों में से 80.19 प्रतिशत मामले दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आये हैं।

पिछले 24 घंटों में 540 लोगों की मौत हुई हैं। उनमें से 77.78 प्रतिशत मौते दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें