उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 79.58 करोड़ की लागत से 67 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/ शिलान्यास

अमेठी। आज जनपद अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद अमेठी स्मृति जुबिन इरानी, जनपद प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा, राज्यमंत्री सुरेश पासी, जिलाधिकारी अरुण कुमार, विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक अमेठी गरिमा सिंह, जिलाध्यक्ष अमेठी दुर्गेश त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग की 79.58 करोड़ की लागत की 67 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री/सांसद महोदया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका उन्हें शत् प्रतिशत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने नहरों की सिल्ट सफाई कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया है।


केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसानों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन, गैस कनेक्शन, आवास, शौचालय सहित समस्त मूलभूत सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी में ट्रामा सेंटर, 132 केवी विद्युत सब स्टेशन, सैनिक स्कूल जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए गए हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीबों को साल में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद अमेठी में 660000 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही 132000 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को ₹2000 की तिमाही किस्त दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हाईस्कूल/इंटरमीडिएट में टॉप 20 तक के बच्चों के घर तक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से सड़क बनवाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों व शहीदों के घर तक भी सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अब हर्बल वाटिका, हर्बल मार्ग का निर्माण कराया जाएगा साथ ही प्लास्टिक कचरे को एकत्र करके उससे सड़क बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार नई सड़क, सेतु का निर्माण कार्य करा रही है।


उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में जनपदीय अधिकारियों द्वारा जन सामान्य को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की गई हैं। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना अंतर्गत गरीबों को निशुल्क राशन वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान सांसद महोदया व उपमुख्यमंत्री ने 35 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए, जिसमें 15 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 10 दिव्यांगों को बैसाखी, 5 दिव्यांगों को कान की मशीन व 5 दिव्यांगों को छड़ी दी गई, इसके साथ ही 17 लाभार्थियों को 213 लाख का ऋण स्वीकृति का चेक दिया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें