राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 95 प्रतिशत से हुई अधिक, जो दुनिया में है सबसे अधिक

भारत ने कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में अनेक महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले 24 घंटों में नए पुष्‍ट मामले घटकर 22,100 से भी कम हो गए हैं। 161 दिनों के बाद दैनिक नए मामले 22,065 दर्ज हुए हैं। 7 जुलाई, 2020 को नए दर्ज मामलों की संख्‍या 22,252 थी। प्रतिदिन कोविड के मरीजों के अधिक संख्‍या में ठीक होने और मृत्‍यु दर में लगातार गिरावट होने से भारत में सक्रिय मामले लगातार घटने की प्रवृत्ति जारी है।

एक अन्‍य उपलब्धि यह है कि सक्रिय मामले घटकर 3.4 लाख से भी कम हो गए हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्‍या 3,39,820 है, जो अब कुल मामलों की केवल 3.43 प्रतिशत ही है। मरीजों के बड़ी संख्‍या में ठीक होने से सक्रिय मामलों में भी कमी आई है। कुल ठीक हुए मरीजों की संख्‍या 94 लाख (94,22,636) से अधिक हो गई है। सक्रिय मामलों और ठीक हुए मरीजों के बीच लगातार अंतर बढ़ रहा है, जो अब 90,82,816 हो गया है। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर्ज और बढ़कर 95.12 प्रतिशत हो गई है। विश्‍व में कोविड के अधिक संख्‍या वाले देशों में भारत की रिकवरी दर सर्वाधिक है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव