नमो नमो मोर्चा (भारत) की बैठक संपन्न



लखनऊ। नमो नमो  मोर्चा (भारत)  की आवश्यक बैठक बुद्धेश्वर मंदिर आलमनगर में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप मे आर०के० दिवाकर राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री व भाजपा प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग मोर्चा महाराष्ट्र रहे।  बैठक की अध्यक्षता सुनील वर्मा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मंडल संयोजक भाजपा लखनऊ  ने की। बैठक का संचालन आशीष तिवारी जिला उपाध्यक्ष ने की। श्री दिवाकर का सभी ने माला पहनाकर स्वागत किया। श्री दिवाकर  ने  बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आशीष तिवारी ,सुनील वर्मा ,चेतन तिवारी के साथ दर्शन करके आशीर्वाद लिया। 

बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। आर के दिवाकर के द्वारा संगठन को बूथ से लेकर जिले तक मजबूत करने की बात कही गई। गीता वर्मा अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष के द्वारा महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर बल दिया गया।  बैठक में मुख्य रूप से चेतन तिवारी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा ,रोहित दीक्षित ,सचिन तिवारी ,राजीव कुमार त्रिपाठी ,आकांक्षा वर्मा , गायत्री जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लखनऊ, मुकेश सैनी ,विजय कुमार वर्मा, प्रमिला कु० नीलम आदि लोगों ने भाग लिया। 

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें