थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट का शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ महोदय डी.के.ठाकुर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) रईस अख्तर के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) राजेश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज अखिलेश सिंह व प्रभारी निरीक्षक मडियांव नेतृत्व में को थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 469/19 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के शातिर वांछित अभियुक्त श्रीकान्त सिंह को गिरफ्तार किया गया।
 
थाना मड़ियांव पुलिस बल टीम बनाकर अभियान गिरफ्तारी वाछित अभियुक्त में मामूर थे, प्राप्त सुचना के आधार पर मु0अ0सं0 469/19 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना अलीगंज लखनऊ की विवेचना थाना मड़ियांव से हो रही है। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्रीकान्त सिहं पुत्र भारत शरण सिहं निवासी पूरे सुबेदार थाना शिवरतनगंज अमेठी जिसे थाना क्षेत्र में देखा गया है। इस सूचना पर तुरन्त थाना मड़ियांव पुलिस सक्रियता दिखाते हुए अपनी टीम के साथ गैगेस्टर मुकदमें का वांछित अभियुक्त श्रीकान्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें