किसान दिवस पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवास/कार्यालयों पर ताली, थाली बजाकर किया प्रदर्शन

 


लखनऊ। देश के अन्नदाता किसानों द्वारा 28 दिनों से लगातार राजधानी दिल्ली के बार्डर पर भीषण ठण्ड में अपनी मांगों को लेकर किये जाने रहे आन्दोलन के समर्थन में सो रही भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों एवं उसके जनप्रतिनिधियों(सांसदों, विधायकों) को जगाने के लिए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने आज किसान दिवस (पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह की जयन्ती) पर प्रदेशव्यापी ताली-थाली बजाओ और सरकार जगाओ, कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश की राजधानी की लखनऊ में खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने आवास बहुखण्डी-विधायक निवास, डालीबाग पर ताली-थाली बजाकर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों को गहरी निद्रा से जगाने का प्रयास किया। पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं(जिन्हें योगी सरकार द्वारा तानाशाहीपूर्वक गिरफ्तार/हाउस अरेस्ट नहीं किया गया) ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों-सांसदों, विधायकों के आवासों/कार्यालयों पर ताली-थाली बजाकर आन्दोलन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ताली-थाली बजाकर विधायक निवास, डालीबाग में कहा कि जिस प्रकार पिछले 28 दिनों से हमारे देश का अन्नदाता किसान भीषण ठण्ड में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बार्डर की सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत है। वहीं सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि आन्दोलनरत किसान कितनी मुसीबत में अपनों को खोते जा रहे हैं अब तक 28 किसानों की दुखद मौतें हो चुकी हैं तथा आज से देश का पेट भरने वाला अन्नदाता किसान 18 घण्टे भोजन न करने (उपवास ) पर है और भाजपा की सरकार और उनके प्रतिनिधि(सांसद-विधायक) अहंकार में कुम्भकर्णी नींद सो रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा खुद तो अपनी रैली कर रही है और प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ता जब सांकेतिक रूप से कोई समर्थन व्यक्त करना चाहते हैं तो या तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है या उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है। इस तानाशाही से केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार हमारे अन्नदाता किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। हम कांगे्रसी किसानों की मांगें पूरी होने तक सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

इसी क्रम में आज पूरे प्रदेश में के हर जनपद में गिरफ्तारी एवं हाउस अरेस्ट से बचे हेतु पार्टी के जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यापक रूप से भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवास एवं कार्यालयों का घेराव किया और ताली-थाली बजाकर उन्हें सचेत किया कि वह अहंकारी रवैया त्यागकर हमारे अन्नदाता किसानों के समर्थन में उनकी मांगों को पूरा करने के लिए आगे आयें और जिन किसानों के बल पर आज वह सत्ता में बैठे हैं उनका मुसीबत के समय साथ दें।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें