बिजली पासी जयंती पर अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर किया माल्यार्पण

लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में महाराजा बिजली पासी की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजा बिजली पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि महाराजा बिजली पासी पराक्रमी, उत्साही और महत्वाकांक्षी थे। उनके राज्य की सीमा 184 वर्गमील में फैली थी। उन्होंने 12 किलो का निर्माण किया। उन्होंने कहा इन वीरों के बारे में इतिहास में सही उल्लेख नहीं मिलता है। महाराजा बिजली पासी के शौर्य की गाथा को इतिहास के पन्नों में उचित स्थान मिलना चाहिए।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें