राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर प्रोक्योरमेन्ट की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि एम0एस0पी0 का लाभ किसानों को समय से मिले।

मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। प्रदेश के औद्योगिक विकास के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि इसको गति देने के लिए इम्पावरमेन्ट कमेटी की बैठक की जाए। उन्होंने कहा प्रदेश के विकास के लिए निवेश अत्यन्त आवश्यक है। उद्योगों की स्थापना के लिए मौजूदा लैण्डबैंक का विस्तार किया जाए।

योगी ने बाढ़ एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा कि पुलियों, तटबन्धों के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर सभी कार्य अप्रैल, 2021 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि पहले से तैयारी करने पर बाढ़ की स्थिति से भली-भांति निपटा जा सकता है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव वित्त ने अवगत कराया कि माघ मेले के आयोजन के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें