ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिण्डोला लखनऊ में गुरमति ज्ञान समागम पर सजाया गया विशेष दीवान

 
 
लखनऊ। गुरबाणी कीर्तन एवं गुरमति ज्ञान समागम पर गुरू सिंह सभा, ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिण्डोला, लखनऊ में  विशेष दीवान सजाया गया। इस अवसर पर प्रातः का दीवान 6.00 बजे सुखमनी साहिब के पाठ से आरम्भ हुआ जिसमें रागी जत्था भाई इन्दरजीत सिंह ने अपनी मधुरवाणी में  पवित्र आसा दी वार का शबद कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया
 
तत्पश्चात् कथावाचक ज्ञानी सुच्चा सिंह ने गुरमति ज्ञान देते हुए गुरु ग्रन्थ साहिब में दर्ज बाणी पर व्याख्यान करते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन सभी जोनियों में  श्रेष्ठ जीवन है जो कि भगवान ने सेवा व सिमरन करने कके  लिए दिया है जो मनुष्य साध संगत में आकर सिमरन करते हैं वो सभी जोनियों से मक्त हो जाते हैं उनकी जीवन यात्रा सफल हो जाती है और भगवान के  घर में  उनका आदर सम्मान बढ़ जाता है। इसलिए हर प्राणी का सिमरन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह मीत ने किया।
 
दीवान की समाप्ति के पश्चात लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष स0 राजेन्द्र सिंह बग्गा ने ज्ञानी सुच्चा सिंह एवं रागी जत्था भाई इन्दरजीत सिंह को गुरु घर का सम्मान सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। समाप्ति के उपरान्त पुलाव का लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

नोटः- सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी का पावन शहीदी दिवस दिनाँक 19.12.2020 को सायं 6.00 बजे से 9.30 बजे तक एवं श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के चारों साहिबजादों एवं उनकी माता माता गुजर कौर का शहीदी दिवस 24 दिसम्बर को सायं एवं 25 दिसम्बर प्रातः 6.00 बजे से 3.00 बजे तक गुरू सिंह सभा, ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिण्डोला, लखनऊ में बड़ी श्रद्वा एवं सत्कार के साथ मनाया जायेगा। समाप्ति के उपरान्त गुरु का लंगर संगतों में वितरित किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव