सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाएं व निराश्रितों को कम्बल वितरण सुनिश्चित कराएं- मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आई.जी.आर.एस. के निस्तारण की स्थिति, राजस्व, खाद्य एवं रसद, कृषि, पशुधन व पर्यावरण आदि विभागों के कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि इस समय भीषण शीतलहरी चल रही है, अतः कोई भी व्यक्ति खुले में न सोये।

रैनबसेरों की व्यवस्थाएं दुरूरत रखें तथा उनका प्रचार-प्रसार करायें कि यह निःशुल्क व्यवस्था है कि जो कि गरीब व निराश्रितों के लिए शासन द्वारा की गयी है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाये तथा जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण सुनिश्चित कराया जाये।

उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों एवं गौशालाओं का भी नियमित निरीक्षण कराया जाये, बड़ी गौशालाओं का निरीक्षण जिलाधिकारी स्वयं करें तथा वहां की व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखें। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों पर ठण्ड से बचाव व उनके इलाज की समुचित व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि उन्हें गौ आश्रय स्थलों के लिए जो धन उपलब्ध कराया जाता है उसका समय से उपभोग प्रमाण पत्र भिजवाएं ताकि मांग प्राप्त होने पर तत्काल धन उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जरूरी होने पर राज्य वित्त आयोग के बजट से गौ सेवक रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि नये गौशाला की स्थापना के लिए 147 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, जिससे 120 गौशालाएं खोली जा सकती हैं, जिसके लिए जिलाधिकारी प्रस्ताव भिजवाएं।

धान क्रय केन्द्रों के संचालन एवं धान व मक्के की खरीद की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का धान क्रय केन्द्रों में आ रहा है, सभी क्रय केन्द्र चालू रहेंगे। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि वह टास्क फोर्स गठित कर क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कराते रहें तथा धान क्रय केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं व किसानों को सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने राइस मिल्स के स्टाॅक की भी चेकिंग कराने और भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा करते रहने के भी निर्देश दिये।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें