"मिशन शक्ति" के तहत महिलाओं और छात्रों को सुरक्षा के मद्देनजर किया गया जागरुक

लखनऊ। उ0प्र0 प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष अभियान "मिशन शक्ति" की शुरुआत की है।सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह योजना बनाई गई है।

उक्त अभियान के सफ़ल रूप से संचालन हेतु पुलिस आयुक्त महोदय व संयुक्त पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को विशेष तौर पर दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के सभी थानों में महिलाओं को जागरूक करने एवं उनके अधिकार की जानकारी हेतु सभी थानों को दिये गये आदेश निर्देश के अनुपालन में थाना गोमतीनगर पुलिस क्रमिश्नरेट लखनऊ में आज महिलाओं व छात्रो को जागरूक करने हेतु पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त मोहम्मद कासिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता श्रीवास्तव के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार व अतिरिक्त निरीक्षक रत्नेश कुमार सिह द्वारा आमंत्रित "सहयोग लखनऊ" गोष्ठी में उपस्थित थे।

आमंत्रित समस्त महिलाओं, छात्राओ व युवतियों को उनके अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चर्चा की गई तथा थाना के कर्यालय का भ्रमण कराते हुए थाना कार्यालय तथा होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी। महिलाओं की तत्काल सुरक्षा हेतु डायल 1090 व 112 नम्बरों के बारे में तथा पिंक बूथ व पिंक मोबाइल (दो पहिया व चार पहिया) वाहनों को दिखाया व उनके सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें