यूपी कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक को प्रियंका गांधी ने किया लाइव संबोधित


लखनऊ लखनऊ में यूपी कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न की गयी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी- (उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन मंत्री) की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लाॅइव सम्बोधित किया एवं पदाधिकारियों को और अधिक गति से संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। प्रियंका गांधी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों में 20 दिन तक प्रवास करेंगे और इस दौरान वह संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। आगामी 03 जनवरी से प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले जनपद/क्षेत्र में रहकर संगठन के निर्माण में सहयोग करेंगे और उसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करायेंगे।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभी प्रदेश
पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि उन्हें पूरे मनोयोग से संगठन को समयबद्ध तरीके से मजबूत बनाना है। अपने लाॅइव उद्बोधन में कहा कि सभी पदाधिकरियों की पहली जिम्मेदारी संगठन का निर्माण करना है। इसके लिए उन्हें अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों में रहकर कार्य करना होगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारियों को एक-एक जिले की कमान सौंपी गयी है जिन्हें उस जनपद में रहकर संगठन को तैयार करने और गतिशील बनाने हेतु जुटना है। 

बैठक के द्वितीय सत्र में प्रदेश कांग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें आगामी 28 दिसम्बर को ‘‘कांग्रेस स्थापना दिवस’’ को जिलों-जिलों में व्यापक पैमाने पर मनाये जाने और ‘‘कांग्रेस संदेश पदयात्रा’’ निकाले जाने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस 28 दिसम्बर से लेकर 30 दिसम्बर तक जिला एवं शहर इकाइयों द्वारा ‘‘कांग्रेस संदेश पदयात्रा’’ निकाली जाएगी। सभी लोगों को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ इस कार्यक्रम को अपने-अपने जिलों में करना है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें