महिला थाना के अथक प्रयास से दो प्रेमी जोड़े का विवाह हुआ सम्पन्न

लखनऊ। इंस्पेक्टर महिला थाना नीलम राना के नेत्रृत्व में एवं उनके अथक प्रयास के द्वारा दो प्रेमी जोड़े का विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। नीलम राना ने अपने देखरेख में ही संडीला-हरदोई निवासी विजय और डालीगंज निवासी सोनम का विवाह शांतिपूर्ण ढंग से कराया। 

महिला थाना नीलम राना ने अपनी सूझ-बूझ से लड़की व लड़के दोनों के परिवार वालो को समझाया एवं उसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से विजय और सोनम का विवाह भी कराया। नव विवाहित दंपित ने महिला थाना इंस्पेक्टर नीलम राना का आभार व्यक्त किया जिसके फलस्वरूप नीलम राना ने विजय और सोनम को उनके आने वाले जीवन को ख़ुशी के साथ व्यतीत करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें