ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिण्डोला में नव वर्ष के आगमन पर सजेगा दीवान
लखनऊ। आगामी 31-12-2020 को नव वर्ष के आगमन दिवस पर एक विशेष दीवान रात्रि 10 बजे से 12.30 बजे तक ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिण्डोला, लखनऊ में सजाया जायेगा।
इस अवसर पर गुरुद्वारा भवन एवं दरबार हाल को फूलों एवं बिजली की झालरों से सजाया जाएगा। माता गुजरी सत्संग सभा की सदसयाऐं एवं गुरमत संगीत अकेडमी (नाका) के बच्चे शबद कीर्तन गायन करेंगे एवं उसके उपरान्त ज्ञानी हरविन्दर सिंह सुहाना वाले नव वर्ष पर गुरमत विचार व्याख्यान करेंगे।
हजूरी रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह शबद कीर्तन गायन एवं वाहिगुरु का नाम सिमरन करवाते हुए समूह संगत को नव वर्ष 2021 में प्रवेश करवाएंगे। समाप्ति के उपरान्त गुरू का प्रसाद गाजर का हलुआ एवं केसरिया दूध श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा।