किसान आन्दोलन के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था व सघन चेकिंग हेतु अतिरिक्त पुलिस बल को टोल प्लाजा पर किया गया तैनात

कानपुर देहात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद कानपुर देहात द्वारा किसान आन्दोलन के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था व सघन चेकिंग हेतु अतिरिक्त पुलिस बल द्वारा टोल प्लाजा पर तैनात किया गया।

ड्यूटी पर मौजूद पुलिसबल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा कोविड-19 की गाइड लाइन का कडाई से पालन करने के भी स्पष्ट निर्देश दिये गये। टोल प्लाजा पर किसान संगठनों के धरने की चेतावनी के बाद कोर्ट ने साफ कर दिया है कि किसान प्रशासन से अनुमति लेकर ही टोल से 500 मीटर दूर धरना दे सकते हैं। वहीं, जिला प्रशासन किसान आंदोलन को देखते हुए मुस्तैदी बरत रहा है। सुबह सवेरे ही टोल प्लाजा क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात हो गया। दंगारोधी वाहन मौके पर तैनात किए गए हैं।  

पुलिस प्रशासन के साथ बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन किसान संगठनों की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है। किसान नेता ने कहा कि किसान टोल प्लाजा पर धरना जरूर देंगे।  

किसान टोल प्लाजा तक न पहुंच सकें इसके लिए पुलिस प्रशासन की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस की एक कंपनी को बाहर से भी लाया गया। छह कंपनियों में शामिल करीब 600 पुलिस जवान डीएसपी के नेतृत्व में टोल के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाते दिखाई दिये। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की कुछ मांगें हैं जिसमे पहली कि तीनों कृषि बिलों को रद किया जाए और दूसरी, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाया जाएगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें