जनता की समस्याओं का किया जाए त्वरित निदान- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए ताकि किसी फरियादी को बार-बार किसी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

केशव प्रसाद मौर्य आज सवेरे प्रयागराज में जन सुनवाई कर रहे थे। केशव प्रसाद ने जनता से सीधे रूबरू होते हुये  उनकी समस्याएं न केवल सुनी, बल्कि उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

दूर-दूर से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें