"अपूर्वा सेवा समिति" द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म-दिवस पर बच्चियों में उपहार वितरण किया गया

लखनऊ। विनीत खंड, गोमतीनगर, लखनऊ में "अपूर्वा सेवा समिति" द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यालय प्रांगण में "हार नहीं मानूँगा, रार नई ठानूँगा" अजर अमर अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर उनकी कविता के साथ जरूरतमंद बच्चियों की मौजूदगी मैं कार्क्रम का आयोजन किया गया।


अध्यक्षता ऐड, पवन पाठक व संचालन संस्था सचिव संजय मल्होत्रा "हमनवा" ने किया। मुख्य अतिथि अजीत सिंह (महासचिव, नवभारत पत्रकार एसो व संपादक खबरों का आकलन) और विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर (मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा) थे।


सभी बच्चियों को उपहार दिये गए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतीआँ दी। अपूर्वा नारी शक्ति सम्मान प्रभजोत कौर को और मलिन बस्तिओं मैं उत्कृष्ट कार्य हेतु संवेदना संस्था को अपूर्वा सम्मान से नवाज़ा गया। एड अब्बास अहमद वारसी, अभिषेक सिंह, आदर्श सिंह को उनकी समाजसेवा व कोरोना काल में अपूर्वा को दिये गए योगदान हेतु अपूर्वा "अटल" उपाधि देकर प्रशस्ति पत्र दिये गये। 


"राह देखा करेगा सदिओं तक, हम चले जायेंगे जहाँ तन्हा" पढ़के संजय हमनवा ने अजर अमर अटल बिहारी बाजपेयी को याद किया। अजीत सिंह ने अटल की स्म्रति मै इस अनूठे आयोजन हेतु संस्था, बच्चों और सम्मान प्राप्त सुधिजनो को शुभकामनयाऐं दी। अटल बाजपेयी को अमर राजनेता और कवि बताया। अंत में शाश्वत मल्होत्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें