जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने के लिये समाज का माहौल बिगाड़ने का षड़यंत्र कर रही है भाजपा- अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 07 दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ किसान यात्रा आज 14वें दिन भी जारी रही। किसानों में भाजपा सरकार के प्रति जो आक्रोश दिखाई दे रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनेगी।

किसान यात्रा कार्यक्रम के तहत आज गांव-गांव पदयात्रा, साइकिल यात्रा, बैलगाड़ी यात्रा, ट्रैक्टर यात्रा के साथ चौपाल तथा गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

भाजपा पूरी तरह से जनता के बीच बेनकाब हो चुकी है। इसीलिये भाजपा मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिये समाज में भाईचारे के सद्भाव को बिगाड़ने का षड़यंत्र कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को समझ चुकी है और उसके मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी तथा 2022 के आम चुनाव में सबक सिखाकर ही रहेगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें